बरेला के पास ट्रक और तवेरा में भिड़न्त, तवेरा चालक की मौत

जबलपुर। बरेला थाने से 500 मीटर दूर केनाल पुल के ऊपर कल देर रात एक ट्रक और तवेरा की जबरदस्त भिड़न्त में तवेरा कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तवेरा का अगला हिस्सा बुरी तरह से चिपट गया और चालक का शव इसमें बुरी तरह से फंस गया।

तवेरा के चाक बरेला निवासी नितिन गोस्वामी की मौके पर मौत हो गई। जिसके शव को मशक्कत के बाद निकाला जा सका। मौके पर पहुची 108 एंबुलेंस और डायल 100 के स्टाफ ने चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version