Site icon Yashbharat.com

बरगी में भी बढ़ रहे कोरोना संक्रमित प्रशासन बरत रहा लापरवाही

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

Jabalpur बरगी:- वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में जहाँ पूरे देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या पूरे रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर अमादा है वही बरगी क्षेत्र में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए है।

बरगी सहित आसपास के ग्रामो में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है परंतु जैसी सक्रियता ओर तत्परता पहले प्रशासन ने दिखाई थी बैसी अब देखने को नहीं मिल रही जिससे पहले बरगी में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम थी परंतु अब लापरवाही के चलते लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

बरगी के कलादेही ग्राम में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मरीज मिल चुके है इसके बाद भी न तो वहां स्वास्थ विभाग द्वारा संपर्क में आये लोगो की जांच हुई न ही लोगो को घर पर क़ुरन्टीन किया गया और तो और इतने मरीज मिलने के पश्चात वहां साप्ताहिक बाजार भी भर गया इसी प्रकार बरगी में भी मिले संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों को न तो जांच हो रही और न ही उनके घरों में पोस्टर लगाकर लोगो को सतर्क किया जा रहा लोगो मे इसी के चलते भय का माहौल बना हुआ है।

जहाँ प्रधानमंत्री भी ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके है परंतु स्वास्थ विभाग सहित पुलिस प्रशासन भी इस ओर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है जिससे आने वाले समय मे गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते है वही लोगो मे इस लापरवाही के लिए बरगी स्वास्थ विभाग के अधिकारी का एक प्राइवेट अस्पताल के प्रति समर्पण लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है जिस बजह से स्वास्थ्य महकमा इस महामारी में भी पहले की तरह ध्यान नहीं दे पा रहा है।

स्वास्थ विभाग द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है कुछ रिपोर्ट के बिलंब के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है
डॉ राजेश राज बी एम ओ बरगी

Exit mobile version