Tuesday, April 28, 2026
Latest

बड़वानी के राजपुर से BJP प्रत्याशी देवीसिंह का निधन

बड़वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजपुर से पार्टी के प्रत्याशी देवीसिंह पटेल का सोमवार अलसुबह 5 बजे निधन हो गया। गृहग्राम बांदर कच्छ में हार्ट अटैक के कारण निधन की बात सामने आ रही है। देवी सिंह पटेल ने 1984 से 2013 तक 7 बार विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसमें 4 बार उन्होंने जीत हासिल की थी। 1984 से 2003 तक अंजड़ विधानसभा और 2008 और 2013 में राजपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 1984 में वे अंजड़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल आदिवासी से चुनाव हार गए थे।

1989 में कांग्रेस के प्रत्याशी दौलत सिंह वास्कले को हराकर पहली बार विधायक बने थे। 1993 में दौलत सिंह वास्कले से हार के बाद 98 में उन्होंने देवी सिंह वकील को हराया था। 2003 में कांग्रेस की चंद्रभागा किराडे और 2008 में शकुंतला वास्कले को हराया।

2013 के चुनाव में बाला बच्चन से हार का सामना करना पड़ा था। 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए राजपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें फिर प्रत्याशी घोषित किया गया था रविवार रात में उनका निधन हो गया। गौरतलब हो कि राजपुर विधानसभा से कांग्रेस ने बाला बच्चन को उम्मीदवार घोषित किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply