Site icon Yashbharat.com

बच्ची और सास के जेवर लेकर घर से चंपत हुई महिला

पीडि़तों ने दर्ज कराई रिपोर्ट: पुलिस तलाश में जुटी
जबलपुर नगर संवाददाता। घर में पति से किसी बात को लेकर एक विवाद हो गया तो महिला ने अपनी बच्ची व सास के जेवर लेकर घर में बिना किसी को बताये भाग खड़ी हुई । जब वह काफी देर तक अपने घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई । उनके द्वारा गांव एवं अपने अन्य रिश्तेदारों के यहां पतासाजी कि किन्तु जब उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा तो वे सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। गुमइंसान का मामला दर्ज कर पुलिस अब महिला की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में खितौला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समीपी ग्राम परसवारा निवासी एक 28 वर्षीय महिला का घर में किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था तो वह अपने बच्ची को लेकर दवाई कराने के बहाने उसे खितौला लेकर आई हुई थी जो देर रात तक अपने घर नहीं आई इस बात की चिंता परिजनों को हुई तो उनकें द्वारा इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई।
सास के जेवर भी गायब
पुलिस के अनुसार महिला अपनी बच्ची के साथ खुद के जेवर एवं सास का कडडोरा,पायल एवं गजरा लेकर घर से भाग गई जिसकी कुल कीमत 50 हजार के लगभग है पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर गुमइंसान का प्रकरण दर्ज कर महिला की पतासाजी शुरू कर दी गई है।
————————

Exit mobile version