जबलपुर । सिहोरा थाना के अंतर्गत लमकना ग्राम के एक युवक को फुलकी खाना उस समय काफी महंगा पड़ गया जब रूपयों से भरा एक नीेले रंगे का थैला एक चाट की दुकान में टांग कर फुलकी खाया और दुकान के पीेछे रखी पानी की टंकी मे पानी पीकर जैंसे ही वापिस दुकान आया तो उसका थैला मौके पर नही मिला घटना के बाद उसने इधर उधर थैले की तलाश की किन्तु जब कोई भी पता नहीं लगा तो पीड़ित द्वारा इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
उक्त घटना के संबंध में सिहोरा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लमकना ग्राम निवासी 30 वर्षीय जितेंन्द्र कुमार पिता राजा राम पटेल खितौला के युनियन बैंक से 500 एवं 100 के एक लाख रूपये बैंक से निकालने के बाद वह दोपहर में बाइक में बाइक से सवार होकर अपने घर लमकना वापिस आ रहा था।
उक्त बाइक सवार सिहोरा के पोस्ट आफिस के पास अपनी बाइक खड़ी कर वहां पर बनी एक चाट की दुकान मे फुलकी खाने के लिये रूका हुआ था इस दौरान उसने अपने रूपये से भरे हुये नीले कलर के थैले को दुकान में टांग दिया और फुलकी खाने लगा फुलकी खाने के बाद वह पीेछे रखी टंकी के पास से जब पानी पीने के बाद वापिस दुकान वाले के पैसे दे रहा था।
इसी दौरान उसने देखा कि दुकान मे टंगा हुआ थैला मौके से गायब है उसने मौके पर मौजूद लोगों से इस संबंध मे पूछताछ करने के बाद भी जब थैले का कोई पता नहीं लगा तो उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी उक्त सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी छान बीन की गई किन्तु जब थैले का कोई भी पता नहीं चला तो पुलिस द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाये जिसमें एक गोरा रंग का लंबा युवक दुकान से थैला निकालते हुये पुलिस को दिखाई दिया पुलिस अब फुटेज के आधार पर उसकी पतासाजी करने मे लगी हुई है।