Site icon Yashbharat.com

फर्जी मतदान और बूथ पर कब्जे के विरोध में Triple Murder बीजेपी समर्थक था परिवार

19 11 2023 shivpuri crime news dd

Triple Murder शिवपुरी जिले के चकरामपुर गांव में तिहरा हत्याकांड फर्जी मतदान और बूथ पर कब्जे के विरोध में हुआ था। तीनों शव लेकर रविवार को नरवर पहुंचे स्वजन की मौजूदगी के बीच तमाम लोगों ने पुलिस के सामने यह आरोप लगाया। पीड़ित पूनम तोमर का कहना था कि उनका परिवार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में था। आरोपितों की ओर से कांग्रेस के पक्ष में फर्जी मतदान किया गया तो भाजपा के एजेंट के रूप में मौजूद लक्ष्मण भदौरिया, भोला भदौरिया ने विरोध दर्ज करवाया। इसी विरोध पर झगड़ा हुआ। जब मतदान समाप्त हो गया तो हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के उपरांत चकरामपुर गांव के एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को पहले तो कार सहित जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर हैं और उनका उपचार चल रहा है।

चकरामपुर में शव पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में संभाग से आए क्षत्रिय समाज के लोग वहां पहुंच गए। उनकी मांग थी कि आरोपितों के घरों को जमींदोज किया जाए। स्वजन को 50-50 लाख रुपये प्रदान किए जाएं। हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को पांच बंदूक लाइसेंस तत्काल स्वीकृत किए जाएं।

पुलिस ने 14 आरोपित राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा (कट्टा) 315 बोर का मय खाली खोखा, कुल्हाड़ी, सरिया, लुंहागी, लाठी आदि बरामद की हैं।

Exit mobile version