CJP vs सरकार: बातचीत के बीच ‘हर जिला, एक दिन, एक मांग’ अभियान शुरू, दिल्ली में 17 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद
CJP vs सरकार: बातचीत के बीच 'हर जिला, एक दिन, एक मांग' अभियान शुरू, दिल्ली में 17 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद
जंतर-मंतर से बड़ी खबर: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों की संसद मार्च के दौरान RAF से झड़प; सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया
CJP vs सरकार: बातचीत के बीच ‘हर जिला, एक दिन, एक मांग’ अभियान शुरू, दिल्ली में 17 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद
नई दिल्ली: पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों (जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह) के बीच वार्ता का दौर शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ CJP ने देश भर में ‘हर जिला, एक दिन, एक मांग’ अभियान के तहत प्रदर्शन जारी रखा है।
आज के लाइव अपडेट्स की प्रमुख बातें:
सख्त रुख पर कायम CJP: सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने और सरकार के बातचीत के लिखित प्रस्ताव के बावजूद CJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। संगठन का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साफ कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक सरकार के साथ किसी तरह की चर्चा नहीं होगी। उनकी मुख्य मांगें हैं— शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई करने वालों पर एक्शन और प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों से माफी।
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी: विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन सहित 17 से अधिक मेट्रो स्टेशनों को यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।