Site icon Yashbharat.com

प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर मशीन लगाकर मजदूर के पेट में भर दी हवा, हुई मौत

wp 1610785139785819464022536580677

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम भरौली में संचालित दालमिल में एक मजदूर के प्रायवेट पार्ट में कंप्रेशर मशीन लगाकर पेट में हवा भरने का मामला प्रकाश में आया है।

पेट में हवा भरने के कारण मजदूर की हालत गंभीर हुई तो उसे आनन-फानन में कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां दो तीन आपरेशन होने के बावजूद जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे गहन उपचार के लिए जबलपुर रिफर कर दिया गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जबलपुर के मेट्रो अस्पताल लेकर गए।

जहां देररात मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मिल के एक कर्मचारी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

मामले की विवेचना की जा रही है। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पौनिया निवासी 33 वर्षीय सुखराम यादव माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम भरौली में संचालित नाइस एग्रो दाल मिल में मजदूरी करता था। मिल में ही उसके प्रायवेट पार्ट में कंप्रेशर मशीन लगाकर पेट में हवा भर दी गई।

जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में उसे गुरुवार को कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसके दो तीन आपरेशन किए गए लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को उसे गहन उपचार के लिए जबलपुर रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कटनी से रिफर होने के बाद परिजन उसे जबलपुर के मेट्रो अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि संभवत: हवा कर खाद्यान्न से कचरा को हटाने के लिए मिल में जो उपकरण लगाया जाता है उससे हवा भरी गई होगी। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पड़ोसी जिला उमरिया के ग्राम बुदनी निवासी 35 वर्षीय विनोद पिता सज्जन सिंह ठाकुर के विरूद्ध धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि विनोद सिंह भी मिल में काम करता है तथा उसने ही मजाक-मजाक में कंप्रेशर मशीन को सुखराम केे प्राइवेट पार्ट में लगा दिया था। जिसके कारण सुखराम के पेट में हवा भर गई और उसकी हालत गंभीर हो गई।

Exit mobile version