katniLatestमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री जी के स्वागत का अवसर मिला KDA अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी को

कटनी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल आगमन पर कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तथा शहडोल जिला भाजपा प्रभारी पीताम्बर टोपनानी को स्वागत का सुअवसर प्राप्त हुआ। यही नहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी के आदिवासी समाज से संवाद के अवसर पर भी पीएम के साथ रहते हुए इस संवाद में भी शामिल होने का अवसर श्री टोपनानी को प्राप्त हुआ।

wp 1688319786764

आपको बता दें कि कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी शहडोल जिले के भाजपा संगठन प्रभारी हैं। शहडोल में पीएम श्री मोदी के हेलीपैड पर स्वागत के लिए महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री के साथ श्री टोपनानी भी थे।

wp 1688319802743

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सौभाग्य है कि वैश्विक नेता तथा दुनिया भर में लोकप्रिय हमारे देश के यशस्वी नेतृत्व प्रधानमंत्री जी के स्वागत का अवसर मिला। ऐसे नेता जिनका पूरा विश्व सम्मान कर रहा वह मध्यप्रदेश की धरा पर आए यह शहडोल ही नही पूरे प्रदेश तथा सम्पूर्ण संगठन के लिए गौरव का क्षण है।

Back to top button