Saturday, May 9, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

भोपाल। मध्य प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है। सारी तैयारियां हो चुकीं हैं, बस सीएम कमलनाथ की अनुमति शेष है जो जल्द ही हो जाएंगे। इसी के साथ वित्त विभाग आदेश जारी कर देगा।

यह आदेश दीपावली से पहले जारी हो जाएंगे। वित्त विभाग के मसौदे के तहत प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी करने को कहा गया है। केंद्र सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ाने के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने भी दीवाली से पहले कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा देने की तैयारी कर ली है।

सरकार के इस फैसले से वित्त विभाग पर तकरीबन 900 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री ने सरकार के कर्मचारियों को डीए जाने की पहल का स्वागत किया तथा कहा कि प्रदेश के साढ़े 4 लाख कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर कर्मचारियों की दिवाली को जगमग किया जाये।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply