पोस्टर वार में विपक्ष ने जब बीजेपी से पूछे पांच सवाल, जिलाध्यक्ष ने दिया करारा जवाब

bjp congress1

सवाल– भावांतर भुगतान के लिए किसानों को भटकना क्यों पड़ रहा है?
जवाब– भावांतर भुगतान का पूरा पैसा आ ही रहा है, छुटपुट कहीं का किसी का रुका हो, नहीं तो ऐसा कोई भुगतान नहीं रुका।

सवाल– अशोकनगर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा पर अमल क्यों नहीं?
जवाब– स्मार्ट सिटी की तो कोई घोषणा है नहीं, अशोकनगर तो था नहीं उसमें। केवल विधायक ने कहा था तो उन्होंने कहा ठीक है अपन उसका भी देखेंगे।

इसे भी पढ़ें-  रामायण पाठ, भजन-आरती और गरबा नृत्य के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन

जयकुमार सिंघई ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘इन लोगों के पास बात करने का ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिससे आरोप लगा सकें। अपने गिरेबान में झांककर नहीं देख रहे कि जब वह शासन में थे तो उन्होंने क्या किया। तुलनात्मक आंकड़ों में देखें तो कांग्रेस ने 10 प्रतिशत भी काम नहीं किए सरकार में रहते हुए।