रामायण पाठ, भजन-आरती और गरबा नृत्य के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन

IMG 20261103 WA0011

रामायण पाठ, भजन-आरती और गरबा नृत्य के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समाप

 

कटनी। अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल कटनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आठवें दिन शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में रामायण पाठ, भजन-आरती, गरबा नृत्य एवं प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता अग्रवाल (आधारकाप) रहीं। अध्यक्षता महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष रीता अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निमिषा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, नीति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं पायल अग्रवाल ने पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर महाराजा अग्रसेन की आरती की। इसके पश्चात अग्रवाल महिला रामायण मंडल द्वारा रामायण पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई।

महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वालों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण में शिवप्रसाद, यशकांत अग्रवाल, उमा रतन अग्रवाल, ममता अनंतराम अग्रवाल, राजकुमार रोहित अग्रवाल एवं रोहिताश अग्रवाल का सहयोग रहा। विशेष सम्मान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पवन मित्तल के मित्तल परिवार द्वारा प्रदान किए गए। वहीं स्व. प्रकाशचंद अग्रवाल की स्मृति में आदित्यप्रकाश एवं हर्षवर्धन अग्रवाल द्वारा छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शिवाजी अखाड़ा के उस्ताद खलीफा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अखाड़े के अस्त्र-शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान की गई।

समारोह का विशेष आकर्षण गरबा नृत्य रहा, जिसकी शुरुआत गणेश वंदना एवं देवी गीत से हुई। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। छात्राओं के प्रथम वर्ग में गरबा क्वीन वेदिका-नयनराज, बेस्ट स्टेप अक्षिता-अभिषेक, बेस्ट ड्रेस नविका-नवनीत एवं नव्या-चंचल अग्रवाल, बेस्ट स्माइल छवि-पंकज तथा बेस्ट एनर्जी सान्वी-सतीश अग्रवाल रहीं।

इसे भी पढ़ें-  MP Police Leave Rules: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की ऑफलाइन छुट्टी पर पूरी तरह रोक, अब सिर्फ EHRMS सिस्टम से ही मिलेगा अवकाश

महिला वर्ग में गरबा क्वीन शुभि-अभिषेक अग्रवाल, बेस्ट स्टेप रुचि चंचल अग्रवाल, बेस्ट ड्रेस पूजा-नीलेश अग्रवाल, बेस्ट एनर्जी रश्मि-पंकज अग्रवाल एवं बेस्ट स्माइल प्राची-श्रीकांत अग्रवाल रहीं। सभी विजेताओं को रीता अग्रवाल एवं अग्रवाल महिला रामायण मंडली द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को महिला मंडल की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम का निर्देशन एवं मार्गदर्शन सपना श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक की भूमिका आरती जालीवाल ने निभाई। संचालन निमिषा अग्रवाल एवं नीति अग्रवाल ने किया, जबकि आभार रश्मि अग्रवाल एवं पायल अग्रवाल ने व्यक्त किया। अंत में खीर प्रसाद एवं प्रीतिभोज के साथ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।