Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATURED

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे लखनऊ के वोटर

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब लखनऊ में होने वाले किसी चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। दरअसल, अब वह नगर निगम के मतदाता नहीं रहे हैं। नगर निगम जोन-एक के जोनल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वाजपेयी कई वर्षों से उस मकान में नहीं रह रहे हैं, जिसका पता उन्होंने नगर निगम में दिया था।

इस कारण मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उनका वोटर क्रमांक 1054 था। उन्होंने आखिरी बार नगर निगम के चुनाव में वर्ष 2000 में वोट डाला था। उन्होंने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद कोई वोट नहीं डाला है। वाजपेयी 1999 से 2004 तक आखिरी बार सांसद रहे थे।

वह बाबू बनारसी दास वार्ड के वोटर थे। वोटर लिस्ट में उनका पता बासमंडी स्थित मकान नंबर 92/98-1 दिया गया था। यह तीन मंजिल का मकान राजेंद्र स्मृति भवन अब किसान संघ का कार्यालय है। सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पूर्व पीएम राजधानी में निवास नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

नगर निगम चुनाव में आखिरी बार उन्होंने साल 2000 में मतदान किया था, उस वक्त वह प्रधानमंत्री थे। वाजपेयी इस समय लुटियंस जोन स्थित 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग पर रहते हैं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply