Site icon Yashbharat.com

पुलिस से बचने को नदी में कूदे बदमाश, बड़ी मुश्किल से लगे हाथ

images 31

जबलपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहर नदी के पास बसा कवाड़ी मोहल्ला अपराधियों का गढ़ है. पुलिस को सूचना मिली थी की चार शातिर अपराधी यहां के छोटी पुल के नीचे खड़े हुए हैं जिन्हें पकड़ने जब पुलिस वहां पहुंची तो चारों ने नदी में छलांग लगा कर नदी में बने टापू में चले गए. नदी में पानी होने और पुलिस बल कम होने के कारण पुलिस वहीं रुक गई और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

इसके बाद सिविल लाइन थाना सहित अन्य थानों का बल वहां भेज कर टापू का घेराबंदी कराया गया और करीब आधा दर्जन पुलिस के जवान बीहर नदी को पार कर टापू में पहुंचे, जहां तीन घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ जबकि अन्य तीन भागने में सफल रहे. बीहर नदी में भारी पुलिस बल देख पुल से गुजरने वाले लोगों में भी इसको लेकर चर्चा रही.

Exit mobile version