jabalpur Bhedaghat भेड़ाघाट में टापू पर फंसे 4 युवकों को बचाने गई टीम की नाव पलटने से 4 लोग बहे मुश्किल से बचाया, युवकों का रेस्क्यू जारी

img 20230709 wa0080 1688918168

jabalpur Bhedaghat जबलपुर के भेड़ाघाट में एक टापू पर फंसे 4 युवकों को बचाने गई टीम की नाव पलटने से 4 बचाव दल के लोग बहने लगे जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। युवकों के बचाव कार्य के लिए उन तक पहुंचने के लिए जाने वाली नाव में मौजूद जवान नाव पलटने से वह भी नर्मदा नदी के तेज बहाव में बह गए।

सुरक्षित बचा लिया गया

जिसमें से पहले 2 जवान को सुरक्षित बचा लिया गया है और बाद में एक जवान की ट्रैकिंग की गई। मतलब भेड़ाघाट में एक और बड़ा हादसा हो गया है। फिर रेस्क्यू टीम के सामने अपने साथी जवान को तलाश करने साथ में ही 4 युवकों के रेस्क्यू को करने की चुनौती सामने आ खड़ी हुई। बताया गया है नाव पलटने से बहे जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है और अब भोपाल से एनडीआरएफ की टीम जबलपुर के लिए देर रात्रि के लिए रवाना हो गई है वह टापू में फंसे 4 युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें बचाने का कार्य करेगी।।

मछली मारने गए चार युवक

बता दें कि जबलपुर जिले अंतर्गत आने वाले विश्व पर्यटन केंद्र के रूप में जाने वाला सुप्रसिद्ध भेड़ाघाट के गोपालपुर के पास भारी बारिश के दौरान मछली मारने के लिए गए चार युवक एक टापू में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से फंस गए हैं। जिनका रेस्क्यू का कार्य देर रात्रि तक जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम सहित अन्य रेस्क्यू दल के द्वारा किया जा रहा है।