Site icon Yashbharat.com

पुलिस चौकी प्रभारी 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

mpbreaking 20210327163733332754

धार। धार जिले में  इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने निसरपुर चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा  को 2 लाख की रिश्वत  लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने यह रिश्वत एक प्रकरण का निपटारा करने के लिए मांगी थी। इस मामले में चौकी प्रभारी  के साथ दलाली करने वाले नरेंद्र गर्ग के खिलाफ भी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर थाने का है। यहां चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा ने फरियादी पुष्पेंद्र काग पिता खेमा जी काग से एक प्रकरण का निपटारा करने के लिए 6 लाख की रिश्वत की मांग की थी और बाद में सौदा 2 लाख में तय हुआ। इसकी शिकायत फरियादी ने इंदौर लोकायुक्त से की और बाद में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को 2 लाख की रिश्वत के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 120 B IPC के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम एक पिकअप वाहन की दुर्घटना से जुड़ा है, जिसके मालिक की मौत हो चुकी है, लेकिन दोनों वाहन उसी के नाम पर रजिस्टर्ड थे, तो जीवन बीमा पॉलिसी के तहत करीब 5 लाख 85 हजार  की राशि मिली, लेकिन खेमाजी नामक एक आरोपी ने उसे छल से अपने परिजनों के नाम खातों में ट्रांसफर करवा लिया।इसके बाद मृतक की पत्नी ने थाना कुक्षी में मामला दर्ज करवाया लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद  खेमाजी ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई लेकिन खारिज हो गई तो खेमाजी ने कुक्षी न्यायालय में सरेंडर कर दिया एवं चौकी प्रभारी निसरपुर द्वारा पुलिस रिमांड लिया गया ।

Exit mobile version