पुलिस को पीछा करते देख भागे गांजा तस्कर, झाड़ियों में घुसेड़ा वाहन
जबलपुर नगर संवाददाता। अरे देखो इतनी तेज गति से यह कौन वाहन ले जा रहा है । लगता है कोई गंभीर वारदात करके भाग रहा है । वाहन लहरा भी रहा है । यह नजारा देख पुलिसवालों के मुॅह से ये शब्द निकले और माथा भी ठनका। कुछ शक हुआ तो उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस वाहन को पीेछा आते देख गांजा तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिये मार्ग किनारे वाहन करने के बाद झाड़ियों में घुसेड़ दिया। जिसे बाद में पुलिस ने एक गांजा तस्कर सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया । अन्य की तलाश जारी है उक्त कार्रवाइ र्पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के दिशा निर्देशन पर एएसपी गामीण संजय साहू के मार्ग दर्शन मेंं सिहोरा एसडीओपी अशोक तिवारी एवं थाना प्रभारी संजय दुबे द्वारा की गई।
23 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तारःअन्य की तलाश जारी
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि देर रात मुख्य बस स्टेंन्ड के पास एक शादी समारोह चल आयोजित था जहां पर कुछ जाम की स्थिति बन रही थी जिसे पुलिस दुरूस्त करने मे लगी हुई थी इसी दौरान जबलपुर से कटनी की ओर जा रहे वाहन क्रं.युपी-93/2424 एक चार पहिया वाहन अधिक तेज रफ्तार से निकल कर भाग रहा था वाहन को तेज गति से भागता देख पुलिस ने शक के आधार पर उक्त्त वाहन का पीछा किया तो गांजा तस्करों ने मझौली वायपास के पास लगी एक झाड़ियों मे अपना वाहन घुसेड़ दिया पुलिस ने जैसे ही वाहन को झाड़ियों में घुसते हुये देखा तो वह हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसमें सवार 70 वर्षीय मनोहर दास पिता छोटे लाल गोंसाई निवासी झांसी को गिरफ्तार कर लिया एवं उससे पूछताछ करने के बाद इस मामले में शामिल अन्य तीन तस्करों की तलाश जारी है। गैस किट व सीट के नीेचे छ़ुपा रखा था गांजा
इस पुलिस ने बताया कि जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमे रखी गैस किट के अंदर से गंाजा बरामद हुआ इसके साथ ही चालक की सीट के नीचे एवं पीछे वाली सभी सीटो के नीचे एक अलग अलग स्थानों में गंाजा रखा हुआ पाया गया पकड़ा गया गांजा 23 किलो है जिसकी कीमत दो लाख 30 हजार बताई गई है। पुलिस द्वारा अब इस मामले में शामिल अन्य तीन गांजा तस्करों की तलाश की जा रही है पकड़े हुये गांजा को तस्कर गंाजा उड़ीसा से लेकर झांसी ले जा रहे थे। इस कार्रवाई में एसआई कुंदन मानेश्वर, आरक्षक कमलेश पहलवान,बनवारी राजपूत,दानेश्वर सिंह गौर, एवं पुलिस वाहन चालक राजकुमार सिंह ठाकुर की अहंम भूमिका रही है।