मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के एंटी नक्सल बल हॉकफोर्स के द्वारा नक्सलियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों का लगातार दो दिन तक आमना सामना हुआ।
आज रविवार को तो पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और गोलियां भी चली। लेकिन नक्सली मौके का फायदा उठाते हुए जंगल के बीच सामान छोड़कर भाग गए। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि नक्सलियों से मोतीनाला थाना क्षेत्र में शनिवार को भी सर्चिंग फोर्स से सामना हुआ था। नक्सलियों की संख्या 3 थी। छग सीमा से लगते हुए खुजराही और नेवसा के बीच जंगल में नक्सली थे।
पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वे जंगल के रास्ते भाग गए थे। चूंकि नक्सली और पुलिस केे बीच नागरिक भी आ रहे थे। इसलिए पुलिस ने कोई फायर नहीं किया। फायर नहीं किया गया। लेकिन रविवार को फिर हॉकफोर्स द्वारा की जा रही सर्चिंग के दौरान दाेपहर बाद टटमा गांव में नक्सलियों से सामना हो गया। जिसमें कई राउंड फायरिंग भी हुई।
सामान छोड़कर भागे हैं नक्सली
रविवार का टटमा गांव में नक्सली से सामना हुआ। उसमें उनकी संख्या दो बताई जा रही है। गोलीबारी के बाद नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी पुलिस पार्टी लौटी नहीं है। सर्चिंग में पुलिस पार्टियां लगातार लगी हुई है। पुलिस पार्टी के आने के बाद जानकारी के लेने बाद एफआईआर दर्ज की जानी है।
