जबलपुर। चुनाव के चलते पुलिस इन दिनों चौबीस घंटों अलर्ट मोड पर है, ऐसे में पुलिस अधिकारी के घर पर ही लाखों की डकैती पड़ जाए, डकैत घर वालों को पीट-पीटकर अधमरा कर दें, ऐसे में पुलिस की चुस्ती पर सवालिया निशान तो लग ही जाता है. ऐसे ही मामला बीती रात गोसलपुर में सामने आया, जहां पर पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के घर पर आधा दर्जन नकाबपोश डकैतों ने धावा बोलते हुए परिजनों की जमकर पिटाई करते हुए लूटपाट कर दी. घायलोंं को गंभीर अवस्था में मेट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि मंडला एसपी ऑफिस में पदस्थ एएसआई गोविंद राजपूत, जो कि जबलपुर के गोसलपुर क्षेत्र में रहने वाले हैं, के घर रात्रि 2.30 बजे के लगभग आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोशों ने हमला कर दिया. घर के दरवाजे तोड़ अंदर घुसे नकाबपोश ने घर में मौजूद महिला व उसके बच्चे को हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद उन्होंने घर की अलमारी तोड़ जेवर व नकदी निकाल ली. घटना को अंजााम देकर नकाबपोश भाग निकले. घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस आधा घंटे देर से पहुंची .
परिजनों ने पुलिस ही आरोप लगाया है कि जबकि थाना नजदीक है, और पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार घूमती रहती है, उसके बाद भी पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची, डायल 100 से संपर्क करने पर उनका कहना था, कि भोपाल से जब फोन आएगा, तभी घटनास्थल पर पहुंचते हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी के घर डाला चोरों ने डाका

