katni

पुत्र ने मफलर से लगाई फांसी

कटनी। कोतवाली के सावरकर वार्ड में आज सुबह एक १९ वर्षीय युवक के द्धारा मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। पुत्र के फांसी पर झूलने के बाद वियोग में पिता भी अपना सिर पत्थर पर पटकने लगा और घायल हो गया।

आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सावरकर वार्ड निवासी १९ वर्षीय गोलू उर्फ आदर्श पिता संतोष बर्मन ने आज सुबह मफलर से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि पुत्र गोलू को फांसी के फंदे पर लटकता देख पिता संतोष अपने सिर को पत्थर पर पटकने लगा। जिसके कारण वह भी घायल हो गया।

शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और फांसी के फंदे पर लटकी गोलू की लाश को फंदे से उतार कर उसे घायल पिता के साथ जिला चिकित्सालय लेकर आए।
जहां गोलू को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि पिता के सिर में पट्टी बांधी। गोलू ने यह आत्मघाती कदम कैसे व किन परिस्थितियों में उठाया। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Back to top button