भोपाल : मध्यप्रदेश पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीधी नजर रखने के लिए कई दिग्गज मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। ये मंत्री मप्र के आठ जिलों में चल रहे विकास कार्यों पर सीधी निगरानी रखने और कलेक्टर के कामकाज की समीक्षा करेंगें। जानकारी के अनुसार आठ जिलों के कलेक्टर्स को सीएम के साथ-साथ अब पीएम को भी विकास कार्यों की रिपोर्ट सौंपनी होगी। केंद्र में बैठे आईएएस अफसर प्रतिदिन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे और जिले में चल रहे कामकाज की समीक्षा कर उन्हें निर्देश भी देंगे।
मप्र के आठ जिलों में दो दो प्रभारी मंत्री भी रहेंगे। जिसके लिए इन मंत्रियों को ये जिला दिया गया है।
प्रभारी मंत्री जिला
सुषमा स्वराज विदिशा
नरेंद्रसिंह तोमर गुना
थावरचंद गेहलोत राजगढ़
प्रकाश जावड़ेकर बड़वानी और खंडवा
एमजे अकबर सिंगरोली
डॉ. वीरेंद्र कुमार दमोह और छतरपुर का प्रभारी बनाया है।
वहीं, आपको बता दें कि सभी आठ जिलों के कलेक्टर के ऊपर आईएस अफसर भी नियुक्त किया गया है।
आईएएस जिला
अनील जैन सिंगरोली
प्रवीणकृष्ण बड़वानी
एसपीएस परिहार खंडवा
अजय तीर्की दमोह
शैलेंद्र सिंह छतरपुर
संजयसिंह विदिशा
प्रमोद दास गुना
राजेश चतुर्वेदी राजगढ़ जिला दिया गया है.
प्रधानमंत्री ने जबलपुर में दिए थे संकेत
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मंडला दौरे से वापस आते वक्त जबलपुर में 8 जिलों के कलेक्टर से चर्चा की थी और तभी ये लग रहा था की यह प्लान लागू होगा। प्रधानमंत्री की मंशा है की पिछड़े जिलों में विकास तेज गति से हो ऐसे में ये प्लान लागू किया गया है।

