Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP Mohan Cabinet मंत्रियों को विभागों का आवंटन एक-दो दिन में हो सकता है

MP Mohan Cabinet मंत्रियों को विभागों का आवंटन एक-दो दिन में हो सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनकी रुचि भी जानी। उधर, बैठक के बाद कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से अलग से मुलाकात भी की।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ मंत्रालय में पहली बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट जाएं। लोकसभा सीटवार मंत्रियों को प्रभार दिया जाएगा।

विभाग आवंटन के बाद समीक्षा

सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्रीने कहा कि हमें सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करनी है। इसके लिए हम सब अभी से जुट जाएंगे। अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखें। संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है, जिसे सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा है। सुशासन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल जाए, तो संतुष्टि का भाव आता है। विभाग आवंटन के बाद समीक्षा की जाएगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए। सभी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और जिलों में योजनाओं की समीक्षा भी करें। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को संभागों के प्रभार दिए गए हैं। बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। जल्द ही मंत्रियों को लोकसभा और जिलेवार प्रभार दिए जाएंगे। क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात हो। बैठक में मंत्रियों ने सरकार की प्राथमिकता और लक्ष्यपूर्ति के लिए मिलकर काम करने की बात रखी। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा का परिचय मंत्रियों से कराया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम