पांच साल में तस्वीर बदल देंगे- राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
सिहोरा। आप हमें एक मौका दें हम पांच साल में सिहोरा विधानसभा की तस्वीर बदल देंगे प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है और कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उक्ताशय के उद्गार राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने शिवालय लाज में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किये इसी दौरान सिहोरा की जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरिता सिंह ने अनेक जनपद सदस्यों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली जिससे ठीक मतदान के दो दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी को सिहोरा में तगड़ा झटका लगा है। राज्य सभा सांसद ने आगे कहा कि सिहोरा जिला का सपना सरकार बनते ही साकार होगा जिसे भाजपा ने अब तक ठंडे बस्ते में डाल के रखा है उन्होंनें कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की दिशा एवं दशा तय करेंगे। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुये कहा कि हर वर्ग परेशान है जो इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनने वाली कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार रहेगी और प्रदेश हित मेें कार्य करेगी। पत्रकारवार्ता के बाद विवेक तन्खा ने रोड शो के माध्यम से लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
सिहोरा जनपद अध्यक्ष सहित अनेक सदस्य कांग्रेस मैं शामिल
रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ी सिंह आर्मो, डॉ. आलोक चंसोरिया, पूर्व मंत्री श्रीमति मंजू राय, पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुशीला चौरसिया सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ट जन उपस्थित थे।