Thursday, April 30, 2026
Latest:
katni

पहले वृद्धा और युवक को पीटा फिर लगा ली फांसी

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम देवरीहटाई से लगे जंगलों में एक 26 वर्षीय युवक के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उसकी लाश एक पेड़ पर लटकी बरामद की गई। युवक ने फांसी लगाने के पूर्व गांव की ही एक वृद्ध महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की तथा बीचबचाव करने आए एक युवक पर बके से हमला किया।

युवक आर्थिक तंगी से भी परेशान बताया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम देवरीहटाई निवासी 26 वर्षीय लखनलाल पिता नंदी लाल की लाश कलशाम गांव से लगे जंगलों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी बरामद की गई। ग्रामीणों ने लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

लखनलाल आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया जाता है कि लखनलाल ने जंगल में फांसी लगाने के पूर्व बैंक से घर लौट रही एक वृद्ध महिला से बुरी तरह मारपीट की तथा इस दौरान बीचबचाव करने आए एक युवक पर बके से हमला किया। मारपीट में वृद्धा व युवक को गंभीर चोट आने के कारण दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि युवक ने वृद्धा व युवक से मारपीट करने के बाद फांसी पर क्यों झूला। पुलिस की जांच में खुलासा होने की संभावना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply