Site icon Yashbharat.com

Jabalpur College: परीक्षा नियंत्रक को दी जान से मारने की धमकी, जानिए कैसे चला हाईवोटेज ड्रामा

yashbharat breaking

जबलपुर। मध्यप्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की प्रोफेसर द्वारा थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया गया जिसमें की एक युवक द्वारा शासकीय कार्य में बांधा डालना, हाथ पकड़कर धकामुक्की, शासकीय दस्तावेज छिनना, गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने की शिकायत गढ़ा थाने में दी थी जिसके बाद मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है मामला
प्रोफेसर डॉ. तृप्ती गुप्ता ने अपनी लिखित शिकायत में थाना प्रभारी को बताया कि 7 अप्रेल को दोपहर 2.15 से 2.30 के आसपास विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अपने कक्ष में डीन फेक्लटी संबंधित फाइल लेकर बुलाया था।

जब प्रोफेसर कुलपति कक्ष में पहुंची तो वहां पर शुभम जैन नाम का युवक पहले से उपस्थित था कुलपति द्वारा फाइल मांगे जाने पर उसी वक्त उस युवक में मेरा हाथ पकड़ लिया और धक्का देकर उसने फाइल मेरे हाथ से ले ली तथा उन दस्तावेजों की अनाधिकत्य रुप से फोटो लेने लगा।

प्रोफेसर के लाख मना करने पर कि यह शासकीय दस्तावेज है आप फोटो नहीं ले सकते। वह मुझसे गाली गलौच करने लगा और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा तथा बार बार धमकाते हुए कहने लगा मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने थाने में शिकायत देकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

नामीनेशन की सूची जो कि आयुष विभाग को सौंपी जानी थी इसी सूची को लेकर एक असामाजिक युवक लगातार धकामुक्की करके मुझसे अभद्रता कर रहा था मेरे विरोध करने के बाद वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत मेंने
गढ़ा थाने में की है।

प्रो. डॉ. तृप्ती गुप्ता
परीक्षा नियंत्रक
मध्यप्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर

Exit mobile version