katniमध्यप्रदेश

कट्टा लहराकर शराब दुकान कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

कट्टा लहराकर शराब दुकान कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायर

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन चौराहे स्थित शराब दुकान पर शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कुछ नकाबपोश युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर शराब दुकान पहुंचे और वहां कार्यरत कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी।

बताया जाता है कि शराब दुकान कर्मचारी महेंद्र सिंह का गोलू नामक युवक से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पूर्व में भी सुभाष चौक स्थित शराब दुकान पर संबंधित युवकों द्वारा हंगामा और विवाद किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात फिर वही युवक शराब दुकान पहुंचे और देशी कट्टा लहराते हुए कर्मचारी को धमकाने लगे। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद शराब दुकान कर्मचारी की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button