परिजनों को सोता छोड़ खेत मे जाकर महिला ने लगा ली आग

जबलपुर नगर सवंाददाता। पनागर थाना के अंतर्गत आने वाले कुशनेर पिपरिया ग्राम की रहने वाली एक 48 वर्षीय महिला दिन भर धान की ढ़ुलाई करती रही शांम को अपने घर आने के बाद परिजनों के साथ खाना खाया और बाद में घरू काम करती रही रात को जब उसके परिजन गहरी नींद मे सो रहे थे इसी दौरान महिला उठी और खेत मेे जाकर स्वयं को आग के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पनागर पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम पिपरिया निवासी 48 वर्षीय मोनी बाई पति विजय शंकर काछी को काफी दिनों से उसके सीने पर दर्द रहता था रात को भी उसके सीने में पुन: दर्द हुआ तो बच्चो से मालिश कराई और जब उसके बच्चे और पति सो रहे थे इसी दौरान वह रात को तीन बजे के लगभग अपने विस्तर से उठी और खेत पहुंची जहां पर उसने अपने उपर मिट्टी तेल डाल कर आग ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सुबह जब परिजनों को इस घटना का पता चला तो वह मौेके पर पहुंचे और उनके द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिये रवाना कर दिया गया ।








