jabalpurLatestमध्यप्रदेश

नियमित पदस्थापना होने तक एजीएम प्रमोद कुमार खत्री होंगे पश्चिम मध्य रेलवे के कार्यकारी महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश, कल सेवानिवृत्त होंगी वर्तमान महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय 

जबलपुर(YASHBHARAT.C OM)। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय कल 28 फरवरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके रिटायरमेंट के पश्चात पमरे में एडीशनल जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थ प्रमोद कुमार खत्री को कार्यकारी जीएम बनाया गया है। इस संबंध में आज शुक्रवार 27 फरवरी की देर शाम रेलवे बोर्ड का आदेश जारी हो गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पमरे की जीएम श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय जो कल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके स्थान पर पमरे में एजीएम के पद पर पदस्थ प्रमोद कुमार खत्री को कार्यकारी जीएम पमरे नियुक्त किया जाता है। उन्हें महाप्रबंधक की समस्त शक्त्यिां प्राप्त होंगी। ये नियुक्ति नियमित जीएम की पदस्थापना तक होगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक