jabalpurLatestमध्यप्रदेश

39 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए शिक्षक संतोष बर्मन को दी गई भावभीनी विदाई 

सिहोरा(YASHBHARAT.COM)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरगी में पदस्थ शिक्षक संतोष बर्मन बीती 28 फरवरी को अपनी लगभग 39 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय हायर सेकेंडरी स्कूल बरगी में ही समर्पित भाव से कार्य करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री बर्मन विकासखंड मझौली के अंतर्गत लंबे समय तक शैक्षणिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय रहे। अपने शांत स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के बीच सदैव सम्मानित रहे। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान व विदाई समारोह आयोजित कर उनके योगदान को याद किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक