Site icon Yashbharat.com

पमरे रेल कर्मियों ने भरी दिल्ली में हुंकार

एनपीएस को खत्म करने के लिये बुलंद की आवाज
जबलपुर नगर संवाददाता। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन से नई दिल्ली गई रेलवे की महिला विंग ने एनपीएस को खत्म करने की जमकर हुंकार भरी। दिल्ली डीआरएम कार्यालय परिसर में उत्तर रेलवे मजदूर संघ और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन द्वारा न्यू पेंशन स्कीम खत्म करने की मांग को लेकर 3 से 10 दिसंबर तक भूख हड़ताल की जा रही है। इस भूख हड़ताल में रेलवे की महिला कर्मचारी व पदाधिकारी उत्साह से भाग लेते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ की महिला विंग की महामंत्री सविता त्रिपाठी ने भी शुक्रवार को नई दिल्ली में भूख हड़ताल में शामिल होकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि एनपीएस को खत्म करने की लड़ाई किसी एक रेल जोन की नहीं है यह लड़ाई पूरे भारतीय रेल की है। पश्चिम मध्य रेल में भी मजदूर संघ इसके खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहा है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि भूख हड़ताल में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के महामंत्री डॉ. एम राघवैय्या अध्यक्ष गुमान सिंह नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के कार्यकारी अध्यक्ष और वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ.आरपी भटनागर एवेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में रेलवे की महिला शक्ति व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version