जबलपुर,यभाप्र। पनागर विधानसभा क्षेत्र के असंतुष्ट भाजपा नेता भारत सिंह यादव, नरेंन्द्र त्रिपाठी, रजनी यादव समर्थकों के साथ आज कलेक्ट्रेट पहु़ंचे। जहां से उन्होंने दो फार्म लिए हैं। उनके खेमे से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामंाकन दाखिल किया जाएगा। इस बारे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि हम लोगों ने दो फार्म लिए हैं। इसके बाद आज बैठक होगी जिसमें तय किया जाएगा कि किसे मैदान में उतारा जाए। उल्लेखनीय है कि भाजपा की पहली सूची जारी होते ही नरेंद्र त्रिपाठी पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा .भारत सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पनागर के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी को बदलने की मांग करते हुए पार्टी आलाकमान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि यदि मांग नहीं मान गई तो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। पर पार्टी आलाकमान के ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद असंतुष्टों ने आज निर्र्दलीय प्रत्याशी के लिए दो नामांकन पत्र लिए हैं। पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व वरिष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह यादव एवं रजनी यादव द्वारा आपसी सहमति बनने पर शाम तक हो सकता है एक नेता निर्दलीय चुनाव लड़ेगा और संभवत रजनी यादव के नाम पर सहमति बन सकती है। इस मौके पर पूजा पटेल, संतोष सैनी ,संतोष उसरेट, कामता पटेल, रामनिवास गौतम, दिलीप संजय पटेल, गेंदालाल कुशवाहा, दीपक शर्मा टिम्मी भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे।