मध्यप्रदेश

पत्नी के प्रेमी ने कराई थी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की हत्या

Ratlam Crime News: रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंशीपाड़़ा के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने 36 घटे के भीतर सुलझा ली है।

मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पत्नी के प्रेमी ने दो शूटरों को ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर यह हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना के समय पहने कपड़े व दो मोबाइल फोन बरामद किए है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक आरोपितों ने कहीं छिपाई है। पुलिस न्यायालय से उनका पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर पिस्टल व बाइक जब्त करेंगी।

15 12 2020 ratlam youth murder

एसपी गौरव तिवारी ने गुरुवार दोपहर पत्रकारवार्ता में बताया कि 14 दिसंबर की शाम 6.40 बजे फ्रीगंज रोड स्थितएयू फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी 22 वर्षीय मुकेश निनामा निवासी ग्राम बड़लीपाड़ा ड्यूटी खत्म होने पर बाइक पर घर जा रहा था। पुलिस को उसके बाइक से गिरने से मौत होने की सूचना मिली थी। दूसरे दिन सुबह पोस्टमार्टम के दौरान उसके सिर में पिस्टल की गोली फंसी पाई गई थी तथा उसकी मौत गोली लगने से ना पाया गया था।

हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए एएसपी (शहर) डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन व सीएसपी हेमंतसिह चौहान,औद्योगिक क्षेत्र टीआई रेवलसिंह बरड़े के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने जांच की तो मृतक मुकेश की पत्नी सूरताबाई के आरोपि‍त 40 वर्षीय अशोक कसेरा पुत्र कारूलाल कसेरा निवासी दिलीप मार्ग शिवगढ़ रोड सैलाना से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम