Site icon Yashbharat.com

पत्थर पटक कर की युवक की हत्या

eeee

जबलपुर,यभाप्र। बरेला थानान्र्तगत युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकेश पिता पोथी लाल झारिया उम्र 45 वर्ष है, जिसकी अज्ञात लोगों ने पंडा बाबा की पहाडिय़ों पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई है। क्षेत्रीयजनों ने अलसुबह जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की तो पता चला की युवक का नाम रामकेश है और वह मजदूरी कर गुजर बसर करता था ।
पत्नी बच्चें गए हुए है मायके : पुलिस ने जब युवक की शिनाख्त की तो वह रामराकेश निकला घर का पता चलने पर जब वह घर पहुंचे तो पुलिस को घर में ताला लगा हुआ मिला आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि युवक की पत्नी बच्चों सहित मायके गई हुई है।
पुलिस जांच में जुटी : पुलिस ने हत्या की जगह पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही साथ ही मौके पर पहुंची एफ एस एल टीम में मौके पर पहुचकर साक्ष्य जुटाएं पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पैसों का लेनदेन भी हो सकता है जिसकों ध्यान में रख युवक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
युवक की हत्या की जानकारी हमें आज ही सुबह क्षेत्रीयजनों ने दी थी मौके पर जब हम पहुंचे तो हमें युवक का छत विक्षत शव मिला है हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रदीप सिंह
सब इंस्पेक्टर गौर चौकी प्रभारी

Exit mobile version