पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत समेत 15 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, 6 मार्च को अगली सुनवाई

6 मार्च को भी आरोप तय करने को लेकर सरकारी वकील और बचाव पक्षों के वकीलों के बीच बहस जारी रहेगी. जिसके बाद ही हनीप्रीत और अन्य आरोपियों पर आरोप तय होंगे। हनीप्रीत को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचकूला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से वापिस अंबाला जेल भेजा गया.
बता दें कि हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला में अगस्त में गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है. काफी समय तक फरार होने के बाद उसे अक्टूबर में पंजाब के जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था.
इसके बाद पंचकूला पुलिस की SIT ने 28 नवंबर को हनीप्रीत समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. पिछली सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को इसकी कॉपी सौंप दी गई थी. इस चार्जशीट में सभी आरोपियों को पंचकूला में दंगों और हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है.

