Site icon Yashbharat.com

नोटिस से गुस्साए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में दी हड़ताल की चेतावनी

IMG 20201007 WA0014

आशीष शुक्ला..

सागर यश भारत/ सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यरत दो डॉक्टरों को लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन डॉक्टरों से सात दिनों में जवाब माँगा गया है साथ ही रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की बात कही गयी है।

यश भारत प्रतिनिधि को मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने अयूब खान नाम के मरीज को फ्लू ओपीडी में चेकअप के बाद ज्ञानोदय क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस से बीएमसी लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी थी।

इस घटना में डॉ. गौरव तिवारी और डॉ. पल्लवी मिश्रा को जिम्मेदार माना गया है और उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। चिकित्सा महाविद्यालय सागर के जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन इसके विरोध में आ गए हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन की तथ्यहीन जांच के आधार पर मध्यप्रदेश मेडीकल कॉउन्सिल भोपाल ने ये कार्यवाई की है। इस कार्यवाही के विरोध में डॉ. सर्वेश जैन ने पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर जाने की बात कही है। यूनियन ने इस मामले में ज्ञापन सौंप कर जमकर गुस्सा जाहिर किया है।

Exit mobile version