नेशनल हेराल्ड सर्वे रिपोर्ट-MP में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड की मानें तो मध्य प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में पार्टी की यह लगातार चौथी पारी होगी. हेराल्ड ने ये ख़बर एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर छापी है.
मध्यप्रदेश के हालात का चुनावी सर्वे स्पीक मीडिया नेटवर्क ने किया है. सर्वे में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. इस सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस और बीएसपी के बीच गठबंधन नहीं होता है तो बीजेपी को उसका सीधा फायदा मिलेगा और उसे 147 सीटें मिलेंगी. कांग्रेस सिर्फ 73 सीटें जीत पाएगी और बसपा के खाते में 10 सीटें जाएंगी. अगर कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन हो गया, तब भी बीजेपी 126 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन 103 सीट ही हासिल कर पाएगा. यानि दोनों ही हालत में सरकार तो बीजेपी की ही बनती दिख रही है.

