मध्यप्रदेश

नीमच : बिना सूचना खोले गए डैम के 14 गेट, लोगों ने घर की छतों पर चढ़कर जान बचाई

12 39 5665240002016 8image 16 51 5772394411 ll ll

गौरतलब है कि रतलाम, नीमच, मंदसौर जिले में दो दिन से जारी भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर है। 24 घंटे में रतलाम जिले में 3.07 इंच, मंदसौर जिले में 5 तथा नीमच जिले में साढ़े 3 इंच बारिश हुई। भारी बारिश के चलते मंदसौर के मल्हारगढ़ तहसील में गाडगिल सागर भरने से इसके 7 गेट और उसके बाद रेतम बैराज के 14 गेट खोलने पड़े। इससे नीमच जिले की मनासा व जीरन तहसील के गई गांवों में बाढ़ जैसे हालत बन गए। दो गांव में सड़क बह गई।

12 39 3670000008 ll

नीमच कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा बताया कि मंदसौर के जल संसाधन विभाग ने रात में रेतम बैराज से पानी छोड़ने की सूचना नहीं दी थी। बिना सूचना के पानी छोड़ने से मनासा गांवों में हालात बिगड़े। हालांकि हमने स्थिति संभालने के लिए पूरा अमला लगा दिया। पानी छोड़ने की सूचना पहले दी जानी थी।

वहीं मदसौर कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव का कहना है कि गेट खोलने से पहले सूचित करने का काम सिंचाई विभाग का था। मुझे भी इसकी सूचना सुबह 7.30 बजे मिली। विभाग के अधिकारियों से नीमच को सूचित करने के बारे में पूछा तो जवाब मिला था कि नीमच को सूचना दे दी है। अगर समय रहते सूचित नहीं किया है तो यह गंभीर लापरवाही है। इसे लेकर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply