katni

ट्राली सहित नदी में गिरा मजदूरों से भरा ट्रेक्टर

कटनी। उमरियापान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली नदी में गिरने से कई लोग घायल हो गए। घटना होते ही घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहन और 108 से उमरियापान शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम खाम्हा और नेगवां गांव के बीच में पड़ने वाली कौही नदी में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली गिर जाने से पुरुष, महिलाएं सहित युवितियां घायल हो गईं हैं तो कई गंभीर रूप से घायल हैं।

जिन्हें ग्रामीणों ने निजी वाहन और मौके से गुजरी 108 से उमरियापान शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। समनी बाई 45 वर्षए गूदा बाई गौटिया माता पुत्री वर्ष16 खामा, सरिता बाई गौटिया 17 वर्ष, सपना गौटिया 15 वर्ष, बड्डो बाई 45 वर्ष, तुलसी बाई 45 वर्ष, मेवाबाई 40 वर्ष, कृष्णा बाई 17 वर्ष, सीता बाई 16 वर्ष, सुमन बाई 29 वर्ष, छोटी 15 वर्ष, अनीता बाई 32 वर्ष सहित अन्य सभी ग्राम खाम्हा निवासी हैं और सभी आदिवासी हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभी रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया और बाकी सभी का उमरियापान मैं ही इलाज किया जा रहा है। ट्रेक्टर खाम्हा गांव से कचनारी गांव 32 महिलाए परुषए युवितियां को खेत में मजदूरी का कार्य करने को लेकर जा रहा था। ट्रेक्टर संजू पटेल कचनारी निवासी का बताया जा रहा है और ड्राईवर बिरजू कोल पिता सूरज कोल 22 वर्ष निवासी कचनारी है जो जमकर शराब पी रखा था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने ट्रेक्टर ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चकाजाम
घटना होने के बाद ग्रामीणों ने 11 बजे से प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया और शासनए प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में गांव के मोहल्लेए मोहल्ले में अवैध शराब बेची जा रहा है। शराब न बिच रही होती तो आज यह घटना न होती। घटना की सुचना मिलते ही अस्पताल और चकाजाम स्थल पर एसडीएम देवकीनंदए नायब तहसीलदार हरीश सिंह धुरबे सहित उमरियापान और ढीमरखेड़ा पुलिस अमला पहुंचा। चक्काजाम से वाहनों की लंबी लाइनें लगते ही प्रशासन हरकत में आया। उमरियापान तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से बात की कर आश्वसन देते हुए कहा अवैध कार्य संचालित करने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। हालांकि इसी दौरान तेज बारिश होने से चकाजाम ही समाप्त हो गया।
छाया केके चौरासिया

Leave a Reply

Back to top button