Site icon Yashbharat.com

निजी स्माल फाइनेंस बैंक में जिले के हजारों लोग फंसे, फिनो कर्ज चुकाने के बावजूद ले रहा ब्याज, शिकायत पुलिस के पास

shakayata lkara thana pahaca mahale 1700710392

Katni निजी स्माल फाइनेंस बैंक में जिले के हजारों लोग फंसे हैं। बिना ज्यादा औपचारिकता किये इन बैंकों से बेहद आसानी से कर्ज मिल जाता हैं लेकिन उसके बाद बैंकों की मनमानी शुरू हो जाती है ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमे बैंक का लोन क्लियर होने के बाद भी बैंक ब्याज मांग रहा है।

2018 में फिनो स्मॉल फाइनेंस बैंक से 9 लोगों ने समूह बनाकर 25 हजार से लेकर 35 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसकी साप्ताहिक किस्त 2 हजार रुपए एजेंट आकर ले जाते थे। इस तरह 2020 में पूरा पैसा चुक गया, लेकिन शासन से मिल रही राशि लाडली बहना की 1250 रुपए और मजदूरी का पैसा भी बैंक द्वारा लगातार काटा जा रहा था।

एक्शन में आये थाना प्रभारी

शिकायत लेकर बैंक पहुंचे तो उन्होंने कर्ज होना बताया है जबकि हमारे द्वारा पूरा पैसा चुका दिया गया है, इसी की शिकायत लेकर बुधवार को माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता से न्याय दिलाने की गुहार लगाने आए थे, जिन्होंने जांच करने की बात कही है। आपको बता दें कि सभी महिलाएं स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के सरस्वाही ग्राम की बताई गई है, जो आज शिकायत करने थाने पहुंची थीं। गोमती बाई ने बताया कि उसने भी 35 हजार का लोन लिया, जो लगातार किस्त देती गई लेकिन सालभर के अन्दर ही उसके पति की मौत हो गई। लेकिन अब बैंक वाले उन्हें धमकी दे रहे हैं। पैसे तो देने ही होंगे फिलहाल मामले की शिकायत मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है

Exit mobile version