भोपाल। मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक अग्रवाल के साथ आकर खड़ी हो गई है। विवेक अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे की कंपनी को फायदा पहुँचाने एचपीई कंपनी को 300 करोड़ का टेंडर दिया जबकि उनकी कंपनी के पास पर्याप्त अनुभव भी नहीं था। बीते रोज इस मामले की जांच करने की बात कही थी।
शिकायतों को सार्वजनिक क्यों करते हैं
मप्र आईएएस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव एसआर मोहंती को पत्र लिखकर ईओडब्ल्यू की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। एसोसिएशन की अध्यक्ष गौरीसिंह ने पत्र में कहा है कि बिना तथ्यों को परखे जांच एजेंसियां जिम्मेदार पदों पर कार्यरत आईएएस अधिकारियों के बारे में आधी-अधूरी व अधकचरी जानकारी सार्वजनिक कर रहे हैं। बिना सही जांच के केस या शिकायत का ब्योरा शेयर कर दिया जाता है। इस वजह से अधिकारियों का मनोबल गिरता है और उनके निर्णय लेने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
अधिकारी की छवि पर असर
एसोसिएशन ने यह पत्र एक आईएएस अधिकारी को लेकर लिखा है, जिनके बारे में ईओडब्ल्यू की ओर से शिकायत दर्ज करने की बात कही गई। एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति करते हुए लिखा है कि अफसर जटिल निर्णय लेते हैं, जिसमें कई हितग्राही व आम लोग शामिल होते हैं। ऐसे लोग भी शामिल होते हैं जिन पर अधिकारियों के निर्णय का विपरीत असर पड़ता है। इस कारण वे ऐसे मामलों को अदालत में चैलेंज करते हैं और शिकायतें करते हैं। ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां यह भी नहीं देखती कि ऐसी बेवजह की शिकायतों से संबंधित संस्थान या अधिकारी की छवि पर क्या असर पड़ता है।
मुख्य सचिव एडवाइजरी जारी कर ईओडब्ल्यू को रोके
गौरी सिंह ने हाल ही में अर्बन डवलपमेंट डिपार्टमेंट में रहे एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुए एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि यह सही नहीं है। जिस मामले को लेकर ईओडब्ल्यू ने शिकायत दर्ज करने की बात कही है, उस संबंध में अर्बन डेवलपमेंट के प्रमुख सचिव ने अपनी रिपोर्ट शासन को दे दी है कि पारदर्शी तरीके का इस्तेमाल किया गया है। यह आश्चर्यजनक है कि ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारी ही बिना फैक्ट और तथ्यों की जांच के पब्लिसिटी के लिए जानकारी सार्वजनिक कर रहे हैं। एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्य सचिव से एडवायजरी जारी करने के लिए अनुरोध किया है।
पूरा मामला
नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल के कार्यकाल में एचपीई कंपनी को 300 करोड़ का टेंडर मिला था। बीएसएनएल ने भी 250 करोड़ का टेंडर डाला था। एचपीई कंपनी के पास स्मार्ट सिटी बनाने का कोई अनुभव नहीं था। 300 करोड़ का टेंडर मिलने से छह दिन पहले कोलकाता में एचपीई कंपनी और पीडब्ल्यूसी कंसलटेंट कंपनी के बीच एक साथ काम करने का करार हुआ था। मसला ये है कि पीडब्ल्यूसी कंस्लटेंट कंपनी के सीनियर अधिकारी विवेक अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल हैं।
Related Articles
-
रतलाम में प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज गादिया ने जहर खाकर की खुदकुशी, 25 दिन में दूसरी वारदात -
प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते चाचा- भतीजा गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान विजयराघवगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, 35 हजार रूपए कीमती गांजा बरामद -
गोविंदा आला रे आला ‘जय हो नंदलाल की’ के जयघोष से गूंजा कटनी, दधिकांदो महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब -
साथी पत्रकारों की आंखें नम, आशुतोष शुक्ला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,बोले पत्रकार- हर साथी के सुख-दुख में खड़े रहते थे, तकनीकी परेशानी हो या कोई और समस्या, मदद के लिए हमेशा रहते थे तैयार -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने रविवार को भी तीन स्थानों पर शिविर आयोजित,कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा करने पेट शेष 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट -
सायना महाविद्यालय में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन,गुरु और शिष्यों के आदर का पर्व:शिक्षक दिवस – डॉ. सी.राजेश कुमार -
जलकर राहत योजना के तहत शनिवार को 175 से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया 50% छूट का लाभ,योजना के सिर्फ 4 दिन शेष,रविवार को भी खुलेंगे निगम के कैश काउंटर,एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित -
जालपा देवी वार्ड में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव,राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा सबका मन -
शिक्षक दिवस पर पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित,शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में गुरु की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में गरिमामय ढंग से मनाया शिक्षक दिवस,छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से व्यक्त किया गुरुजनों के प्रति सम्मान -
जन्माष्टमी पर जिला ब्राह्मण समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण,दद्दाधाम स्थित दद्दा मंदिर परिसर में रोपे 51 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
दधिकांधो महोत्सव: कल सुभाष चौक में गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’, 40 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने भिड़ेंगी गोविंदा टोलियां,विजेता टीम को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक देंगे 51 हजार रुपये का पुरस्कार, मथुरा के कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण -
सिम बंद करना पड़ा महंगा, वोडाफोन आइडिया को उपभोक्ता आयोग से झटका,सेवा में कमी मानते हुए ₹5 हजार क्षतिपूर्ति और 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश -
भैंस और बकरी के बाद करेंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग की लापरवाही से जान जाने का आरोप -
सुभाष चौक में 40 फीट ऊंची मटकी, दही हांडी प्रतियोगिता का विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा दी जाएगी पुरस्कार की 51 हजार रूपये की राशि -
जन्माष्टमी पर आधी रात गूंजा नंद के घर आनंद भयो, शहरभर में उमड़ा आस्था का सैलाब,जन्माष्टमी पर आधी रात गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’ सत्यनारायण मंदिर में लगा मेला, गोविंद देवजी और लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ -
कटनी में ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता वृद्धि का कार्य शीघ्र पूरा करें : एमडी सुनील तिवारी,मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने 400 केवी सबस्टेशन का किया निरीक्षण -
तिलक महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,संगोष्ठी के साथ गीत, संगीत, भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां -
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कन्या महाविद्यालय में गूंजे भजन, छात्राओं ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाएं,भारतीय संस्कृति और कर्मयोग के संदेश से छात्राओं को कराया परिचित -
मेरे कान्हा — जन्माष्टमी विशेष, मोरपंख, मुकुट और बांसुरी से आगे—बच्चों के मन में कान्हा के संस्कार बोने का अवसर
