Site icon Yashbharat.com

नहीं बदले टोल नाकों के रेट-एमपीआरडीसी ने आज रात से लागू की नयी रेट लिस्ट, पर कोई असर नहीं

toll naka

जबलपुर। 31 अगस्त रात 12 बजे के बाद से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम यानी एमपीआरडीसी ने प्रदेश के 67 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स पुनः निरीक्षण की दरें लागू कर दी हैं जिसमें कोई विशेष बदलाव नहीं किया हुआ है। यदि इंदौर, उज्जैन व देवास हाईवे को छोड़ दे तो विशेष परिवर्तन नजर नहीं आता। जहां 5 रुपए और 10 रुपए से ज्यादा का परिवर्तन नहीं हुआ है।
जिले पर नहीं असर
वैसे तो जबलपुर जिले के आसपास से कई स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे के काम चल रहे हैं लेकिन दमोह रोड और पाटन शहपुरा जबलपुर सागर रोड के अलावा कहीं भी टोल नाके नहीं हैं। इसके अलावा बरेला रोड पर अभी टोल प्रारंभ नहीं हुआ है। जिसके चलते यहां अभी स्लैब ही निर्धारित नहीं हुआ है। लेकिन पाटन कटँगी शहपुरा के टोल नाकों के रेट में नयी नीति में किसी भी तरह का परिवर्तन न होने की जानकारी सामने आ रही है।

Exit mobile version