नर्मदा की छाती को कर रहे थे छलनी

पोकलेन व जेसीबी मशीन सहित दो हाईवा जप्त
जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात बेलखेड़ा थाने के अंतर्गत कुंआ कला ग्राम के पास के नर्मदा से अबैध रूप से रेत निकाल कर उसकी छाती को छलनी करने वालों कें विरूद्ध पुलिस द्वारा ताबतोड़ कार्रवाई की गई पुलिस ने मौके से एक पोकलेन मशीनएएक जेसीबी सहित दो हाईवा अपने कब्जे मे लिये गये हैं।उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एएसपी ग्रामीण आरण्एसण्नरवरिया के मार्ग दर्शन में पाटन एसडीओपी एस एन पाठक द्वारा की गई। इस संबंध में पाटन एसडीओपी श्री पाठक ने बताया कि बेलखेड़ा के समीपी कुंआ कला घाट में नर्मदा नदी में अबैध उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर बीती रात 3 बजे दलबल सहित पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर अबैध रूप से उत्खनन कर रही दो उपकरण एवं मौके से एक हाईवा रेत से भरा हुआ व एक खाल हाईवा पकड़ा गया। एसडीओपी श्री पाठक ने बताया कि मौके से जप्त की गई पोकलेन मशीन निवासी सुंदरादेही बेलखेड़ा का जिला बदर का आरोपी आंनंद सिंह की है एवं जेसीबी मशीन कुंआ कला निवासी राजेश सिंह तथा हाईवा जबलपुर के हैंउल्लेखनीय है कि बीती रात हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रेत माफियों में हड़कंप की स्थ्रिति बनी हुई है। उक्त कार्रवाई में पाटन एवं बेलखेड़ा थाना स्टाफ से बेलखेड़ा थाना प्रभारी अजय राजौरियाएआण्किशोरी लालएआरक्षक नीरज राजपूतएआण्संदीपण्आण्दिनेश एएसआई लेखराम सिंहएसंतोष सिंहएमहेश मरकामएएएसआई एलाड़ीए हवलदार काशी रामए आ०महेंन्द्रएमुनीम सहित डायल 100 के चालक रंजीत की अहंम भूमिका रही है








