HealthLatestफिटनेस फंडाराष्ट्रीय

नगरपालिका ने गोलगप्पे पर लगाया प्रतिबंध, फेंके गए 4 हजार किलो गोलगप्पे

दिल्ली: अगर आप वडोदरा के रहने वाले हैं और पानीपूरी के शौकीन हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। गुजरात के वडोदरा की नगर पालिका ने पानीपूरी(गोलगप्पा) पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर पालिका का कहना है कि इन्हें बनाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।

11 15 48772707001 ll

नगर पालिका का कहना है कि मानसून के सीजन में खराब खान पान से टाइफाइड, पीलिया और फूड प्वाइजनिंग जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है और गोलगप्पों और इसके पानी को बनाने में साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते हमें यह कदम उठाना पड़ा।

11 16 04169907002 ll

पालिका का कहना है कि पानी-पूरी खाने के चलते लोगों में बीमारियां बढ़ रही थीं।वड़ोदरा स्वास्थ्य विभाग ने हजारों किलो ऐसी वस्तुओं को फेंक दिया, जिन्हें पानी-पूरी बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। नगर पालिका ने करीब 50 जगहों पर छापा मारा और करीब 4 हजार किलो गोलगप्पे, 3500 किलो आलू और काबुली चना और 1200 लीटर पानी फेंक दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply