नए-नए फरमान से शिक्षकों को किया जा रहा परेशान

जबलपुर। लिपिकों एवं अधिकारियों की मनमानी की वजह से जिले की शासकीय शालाओं में पदस्थ शिक्षक, लिपिक, प्राचार्य समस्याओं के निराकरण के लिए चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नही हैं।

 

यह आरोप मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ महांमत्री योगेन्द्र दुबे ने लगाते हुए कहा कि इतना ही नहीं शासकीय कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। युक्तियुक्तकरण, स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों को नए-नए फरमान से परेशान किया जा रहा है ।

 

संवर्ग की वरिष्ठता सूची अभी तक जारी नहीं होने के कारण शिक्षक, सहायक शिक्षक और अध्यापक परेशान हैं। संघ के अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, विपिन शर्मा, रजनीश तिवारी, डीडी गुप्ता, घनश्याम पटेल आदि ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तथा प्रभारी प्रथा समाप्त कर पूर्णकालिक डीईओ की स्थापना करने की मांग की है ।

Exit mobile version