Site icon Yashbharat.com

दो फेरों में चलेगी जबलपुर से नैनपुर के बीच ट्रेन

jabalpur news

जबलपुर । जबलपुर से नैनपुर के बीच ट्रेन को 28 नवम्बर से दो फेरों में दौड़ाया जाएगा। रेलवे ने अब इस नए रेल ट्रैक के सफर में ट्रेन को दो रैक से चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने जबलपुर से बालाघाट के बीच ब्रॉडगेज परियोजना में नैनपुर तक काम पूरा कर लिया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने भी अपनी जांच-पड़ताल में नए रेल ट्रैक के सही पाए जाने पर ट्रेन दौड़ाने की मंजूरी पहले ही दे दी थी। जबलपुर से सुकरी मंगेला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 28 नवम्बर से नैनपुर तक चलाया जाएगा। वर्तमान में पैसेंजर ट्रेन को सुबह-शाम एक रैक से ही चलाया जा रहा है। रेलवे ने इस बार पैसेंजर ट्रेन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख टाइम शेड्यूल तैयार किया है।
ट्रेनकी नई टाइमिंग – ट्रेनसुबह जबलपुर से 5.40 बजे रवाना होकर 9.40 बजे नैनपुर पहुंचेगी। सुबह नैनुपर से 6 बजे रवाना होकर 10 बजे जबलपुर आएंगी। इसी तरह दुबारा से सुबह 10.50 बजे पैसेंजर ट्रेन जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 2.30 नैनपुर पहुंचेगी। वापसी में शाम 6.30 बजे नैनपुर से रवाना होकर ट्रेन रात 10.40 बजे जबलपुर आएगी। पैसेंजर ट्रेन के दो फेरो में चलने से यात्रियों को नैनपुर आने एवं जाने में आसानी हो जाएगी। जल्द भरे जाएं जजों के खाली प?े पद

Exit mobile version