Latestमध्यप्रदेश
देवरी से भाजपा प्रत्याशी रहे तेजसिंह की सड़क हादसे में मृत्यु, भोपाल लौटते रास्ते में पलटी कार

तेज सिंह राजपूत, सागर के देवरी से बीजेपी के उम्मीदवार रहे हैं. 2018 में कांग्रेस के हर्ष यादव से चुनाव हार गए थे. वह देर रात भोपाल से देवरी लौट रहे थे. तभी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई
रायसेन: सागर के बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना देवनगर के पास ईमलीवाली माता के सामने की है. जहां पर बीजेपी नेता की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक देवनगर के पास देर रात यह हादसा हुआ है. वह भोपाल से देवरी लौट रहे थे. तेज सिंह राजपूत, सागर के देवरी से बीजेपी के उम्मीदवार रहे हैं. 2018 में कांग्रेस के हर्ष यादव से चुनाव हार गए थे.






