Site icon Yashbharat.com

दुखद खबर: पूर्व क्रिकेटर यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन

नई दिल्ली।  दुखद खबर आ रही है कि चेतन चौहान अब हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद चेतन चौहान मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। यूपी सरकार में मंत्री तथा पूर्व भारतीय क्रिकेटर भाजपा नेता चेतन चौहान एक माह से बीमार थे। वे कोरोना से संक्रमित हुए लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी किंतु फिर भी उनकी हालत बिगड़ती गई। चेतन चौहान 73 वर्ष के थे।

Exit mobile version