jabalpurमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

दुःखद खबर: मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी का निधन

जबलपुर। मप्र के महाधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी का शनिवार रात को निधन हो गया। वे गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज रात करीब 10:30 बजे हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ। संभवत उनकी पार्थिव देह गुड़गांव से रविवार को जबलपुर लाई जाएगी।

नेपियर टाउन निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी मप्र सरकार के 16 वें महाधिवक्ता थे। अभी गत दिसंबर माह में ही उनकी महाधिवक्ता के रूप में पद स्थापना हुई थी। श्री तिवारी का जन्म 14 अप्रैल 1936 को हुआ। वे छात्र राजनीति मे खासे सक्रिय रहे। 1956-57 में वे रादुविवि जबलपुर के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। बीए, एमए (संस्कृत), एलएलबी की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने 1964 से वकालत आरम्भ की।

वे 1985-88 तक राज्य सरकार के उप महाधिवक्ता रहे। 1993 में वे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। श्री तिवारी अनेक सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं और लगातार ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करते रहते थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply