Site icon Yashbharat.com

दिल्ली से लौटा जवान जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव निकला

जबलपुर, (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला)। दार्जिलिंग , दिल्ली से लौटा जवान पॉजिटिव निकला है। आईसीएमआर लैब से कल बुधवार की देर रात मिली दो सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में एक और व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिला व्यक्ति सेना का जवान है।

22 वर्षीय यह जवान दार्जिलिंग और दिल्ली की यात्रा से 3 जून को जबलपुर पहुंचा था और इसी दिन से आर्मी बैरक में क्वारन्टीन था।

16 जून को तबियत खराब होने पर 17 जून को उसे आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और इसी दिन सेम्पल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट देर रात आई थी ।

Exit mobile version