Site icon Yashbharat.com

दिलचस्प होगी भाजपा की यह टीम: आधी आबादी पर पूरे अधिकार की लड़ाई शुरू में ‘हम पांच’

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुल मतदाताओं में आधी संख्या महिलाओं की है. इसलिए हर वोट जुटाने की कोशिश है.एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी पर पूरे हक़ अधिकार की लड़ाई शुरू हो चुकी है. बीजेपी-कांग्रेस दोनों तैयार हैं. बीजेपी ने तो बकायदा टीम बनायी है, जिसका नाम दिया है-‘हम पांच’. कांग्रेस ने भी इसकी काट तैयार कर ली है.

चुनाव में एक-एक वोट मायने रखता है. और अगर बात आधी आबादी की हो तो फिर तो मोर्चा भी बड़ा ही होता है और ऱणनीति भी बड़ी. बीजेपी ने हम पांच की टीम तैयार कर दी है. ये महिला मोर्चा सदस्यों की टीम है, जो मोर्चे को लुभाने के लिए निकलेगी. हर बूथ पर ‘हम पांच’ की एक टीम तैनात की जाएगी. ये टीम सरकारी योजनाओं की पब्लिसिटी पर ज़्यादा फोकस करेगी.

टीम ऐसे-वैसे ही तैयार नहीं हुई है. इसके लिए सिलेक्शन कैंपेन चलाया गया. इंदौर-भोपाल में महिला सदस्यों के इंटरव्यू लिए गए.महिला ब्रिगेड तैयार करने का सिलसिला सिर्फ बीजेपी में ही जारी नहीं है. कांग्रेस ने भी महिला मोर्चे की टीम को मुस्तैद करने के लिए इंटरव्यू से लेकर नई भर्तियां तक की हैं. ये और बात है कि कांग्रेस का फोकस फिलहाल सरकार की नाकामी गिनाने पर ज़्यादा है.

मध्य प्रदेश में फिलहाल कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 7 लाख 80 हजार है. इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 65 लाख 78 हजार और महिला मतदाता 2 करोड़ 42 लाख हैं. यानि मामला बराबरी है. लगभग फिफ्टी-फिफ्टी. ऐसे में ये समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि आखिर आधी आबादी पर पूरे हक की ये लड़ाई इतनी दिलचस्प क्यों है.

Exit mobile version